मधुमेह और हृदय रोग बीच क्या है कनेक्शन?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 11:04

मधुमेह में उच्च रक्त ग्लूकोज (high blood glucose) आपके रक्त वाहिकाओं और आपके दिल और रक्त वाहिकाओं को नियंत्रित करने वाली नसों को नुकसान पहुंचा सकता है। समय के साथ, यह क्षति दिल की बीमारी का कारण बन सकती है।

मधुमेह और हृदय रोग बीच क्या है कनेक्शन?


ज्यादा वक्त से डायबिटीज के कारण हाई ब्लड शुगर शरीर में मौजूद ब्लड वेसल्स, हार्ट ब्लड वेसेल्स और दिल को नियंत्रित करने वाले नर्व्स को नुकसान पहुंचा सकता है। जितनी अधिक समय तक आपको डायबिटीज रहेगा, उतनी अधिक संभावना हृदय रोग की बढ़ेगी। डायबिटीज की वजह से हार्ट डिजीज का खतरा युवा अवस्था से ही शुरू हो जाता है। ज्यादातर डायबिटीज के वयस्क मरीजों में मौत का कारण हार्ट डिजीज ही होते हैं।


वहीं कम उम्र में स्ट्रोक का भी खतरा बना रहता है। हालांकि, अगर आप डायबिटीज को नियंत्रित रखेंगे तो दिल की बीमारी या स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है। इसके अलावा रिपोर्ट की मानें तो मधुमेह और हृदय रोग का आपस में एक-दूसरे से संबंधित हैं। लगभग 80% प्रतिशत शुगर से ग्रस्त मरीजों को दिल की बीमारी होती है। मधुमेह की वजह से ग्रस्त कई व्यक्तियों में हार्ट डिजीज के कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। इसलिए, इसे अक्सर साइलेंट हार्ट डिजीज भी कहा जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info